Video

Advertisement


एक सप्ताह में डायल-112 ने 9 बिछड़ों को मिलाया परिजनों से, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल
police

भोपाल। प्रदेश में डायल-112 के जवान आपात परिस्थितियों में तत्परता और संवेदनशीलता के साथ नागरिकों की मदद कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में उन्होंने बिछड़े बच्चों और बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, सड़क और रेल हादसों में घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आगजनी जैसी घटनाओं में भी सहायता की।

 

बिछड़े बच्चे और बुजुर्ग मिले परिजनों से

 

दमोह के हटा में 3 वर्षीय, ग्वालियर के कम्पू में 5 वर्षीय, बैतूल के मुलताई में 12 वर्षीय, टीकमगढ़ के कोतवाली क्षेत्र में 8 वर्षीय, सागर के मोतीनगर में 6 वर्षीय, भोपाल के गांधीनगर में 2 वर्षीय, मुरैना के बामौर में डांट से नाराज होकर घर से निकले 11 वर्षीय और सागर के मकरोनिया में मित्र से बिछड़े 13 वर्षीय बालक को खोजकर परिजनों को सौंपा गया। रायसेन के साँची में रास्ता भटकी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को भी परिजनों से मिलाया गया।

 

हादसों में घायलों को मिली त्वरित मदद

 

धार के अमझेरा में पिकअप की टक्कर में घायल तीन राहगीर, सादलपुर में कार हादसे में घायल चार लोग, उमरिया में सड़क हादसे में गंभीर घायल तीन लोग, नरसिंहपुर के सुरगी में दो घायल, गुना के जामनेर में ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल टक्कर में दो घायल, छिंदवाड़ा के अमरेठ में दो बाइकों की टक्कर में दो घायल, मुरैना के टेंटरा में दो घायल, सागर के खुरई में सड़क किनारे मिले बुजुर्ग, रहली में दो हादसों में चार घायल, बहेरिया में सफारी हादसे में चार घायल, मोतीनगर में दो घायल किशोर और नीमच के रामपुरा में बेहोशी की हालत में मिले 70 वर्षीय बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया।

 

खंडवा में प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की चपेट में आए एक व्यक्ति, मुरैना के स्टेशन रोड पर पटरी पर ट्रेन की चपेट में आए एक व्यक्ति और सिंगरौली के बैढ़न में ट्रेन से गिरकर घायल हुए एक व्यक्ति को भी तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

 

आगजनी में भी की मदद

 

सिवनी के लखनादौन के ग्राम गोसाई खमरिया में आगजनी में झुलसे 60 वर्षीय व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Kolar News 22 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.