Video

Advertisement


जिला बदर का उल्लंघन करने वाला निगरानी बदमाश फरहान कुरैशी गिरफ्तार
police

भोपाल। थाना ऐशबाग पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले निगरानी बदमाश आरोपी फरहान कुरैशी उर्फ चिकना को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना ऐशबाग का सूचीबद्ध बदमाश है, जिसके विरुद्ध कुल 18 अपराध दर्ज हैं।

घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19 नवंबर 2026 को दिवस अधिकारी ड्यूटी के दौरान आर.सा. क्र. 59, 61 पर प्राप्त सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ जनता क्वार्टर स्थित आरोपी फरहान चिकना के घर के सामने पहुंचे, तभी आरोपी अपने घर के पिछले दरवाजे से बाहर निकलकर भागा। हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर आम रोड जनता क्वार्टर ऐशबाग में उसे पकड़ा गया।

 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फरहान कुरैशी उर्फ चिकना पिता हसीब कुरैशी उर्फ रेहान खान उम्र 33 वर्ष निवासी जनता क्वार्टर ऐशबाग भोपाल बताया। आरोपी को पुलिस आयुक्त महोदय के न्यायालय के आदेश क्रमांक प्र.क्र./पु.आयु./जि.ब./26/B/2026 भोपाल दिनांक 16/04/2026 के माध्यम से भोपाल एवं उससे लगे अन्य जिले विदिशा, सीहोर, राजगढ़, रायसेन एवं नर्मदापुरम जिलों की राजस्व सीमाओं से 12 माह की कालावधि के लिए बाहर चले जाने का आदेश दिनांक 17/04/26 के सायंकाल 05.00 बजे से प्रभावशील किया गया था।

 

आरोपी द्वारा जिला बदर आदेश की तामीली होना बताया गया, किंतु वह जिला बदर होते हुए भोपाल की राजस्व सीमाओं में घूमता पाया गया। उसका यह कृत्य मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14/15 के अंतर्गत दंडनीय पाया जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

 

थाना ऐशबाग पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि जिला बदर का आरोपी फरहान कुरैशी उर्फ चिकना अपने घर पर है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार पवार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आरोपी की धरपकड़ हेतु पतारसी की गई और उसे घर के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 484/2026 धारा 14/15 म.प्र. रा.सु.अधि. पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Kolar News 20 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.