Video

Advertisement


कूनो में चार चीता शावकों के जन्म से भारत में चीतों की संख्या पहुंची 62, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

 

भोपाल। कूनो राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता केओएमजी 3 द्वारा चार स्वस्थ शावकों को जन्म देना प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रोजेक्ट से जुड़े वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों और वनकर्मियों को बधाई दी है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस जन्म के साथ भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है, जिनमें 43 चीतों ने भारत में ही जन्म लिया है। चार वर्ष पहले शुरू हुआ चीता पुनर्वास कार्यक्रम वन्यजीव संरक्षण का उल्लेखनीय उदाहरण बना है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वन्यजीव संरक्षण के संकल्प की यह बड़ी सफलता है, और मध्यप्रदेश के लिए यह विशेष गर्व का विषय है।

Kolar News 20 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.