Video

Advertisement


मुख्यमंत्री ने MPPSC की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, युवा वर्ष 2027 में दो बार परीक्षा का कैलेंडर जारी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि घोषणा के अनुरूप युवा वर्ष 2027 में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी और इस संकल्प को धरातल पर उतारते हुए वर्ष 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह निर्णय मध्यप्रदेश के युवाओं को लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी की बेहतर योजना बनाने और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Kolar News 20 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.