Video

Advertisement


नगरीय निकायों के 75 राजस्व निरीक्षकों को ई-नगरपालिका और जीआईएस पोर्टल का दिया प्रशिक्षण
नगरीय प्रशासन

 

भोपाल। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए ई-नगरपालिका पोर्टल, जीआईएस और राजस्व संबंधी विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भौंरी स्थित सुंदरलाल पटवा राष्ट्रीय नगर प्रबंधन संस्थान में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग, पोर्टल पर डेटा अपलोड करने, जीआईएस आधारित जानकारी के उपयोग और राजस्व कार्यों की प्रक्रिया से अवगत कराना था, ताकि निकायों की कार्यक्षमता बढ़े और राजस्व संग्रहण में सुधार हो सके। कार्यशाला में विभिन्न नगरीय निकायों के 75 राजस्व निरीक्षकों ने भाग लिया।

 

उप संचालक नगरीय विकास एवं आवास अक्षत सिंह बुंदेला ने कहा कि ई-नगरपालिका पोर्टल नगरीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। निकायों की आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए राजस्व वसूली जरूरी है और पोर्टल राजस्व संग्रहण एवं प्रबंधन में महत्वपूर्ण सहयोग कर रहा है।

 

प्रशिक्षण में साकेत गौर ने जीआईएस एवं एमपीएचएस सर्वे की वर्तमान स्थिति और प्रगति पर प्रस्तुतीकरण दिया। मनीष तिवारी और श्याम अवतार ने जीआईएस-गरुण पोर्टल पर उपलब्ध जानकारियों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उपसंचालक एकता अग्रवाल ने राजस्व नियमों और करारोपण पर प्रस्तुतीकरण दिया।

Kolar News 20 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.