Video

Advertisement


धमतरी में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिन में 8,205 मीट्रिक टन धान का उपार्जन
धान

 

रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ने रफ्तार पकड़ ली है। खरीदी शुरू होने के महज तीन दिनों में जिले के 2,398 किसानों से 8,205.16 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। उपार्जन केंद्रों में किसानों की बढ़ती भागीदारी और व्यवस्थित टोकन प्रणाली से धान विक्रय की प्रक्रिया सुगमता से आगे बढ़ रही है। धान खरीदी को व्यवस्थित बनाने के लिए किसानों को निर्धारित तिथि के अनुसार टोकन जारी किए जा रहे हैं। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए पूर्व निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचने की सुविधा मिल रही है। जिला प्रशासन के अनुसार 18 नवंबर को धान विक्रय के लिए जिले में कुल 1,008 टोकन जारी किए गए हैं। इनके माध्यम से 3,663.25 मीट्रिक टन धान की खरीदी प्रस्तावित है।

 

जिले के उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। खरीदी प्रक्रिया के दौरान तौल व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, धान के सुरक्षित भंडारण और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संबंधित विभागों के अधिकारी लगातार केंद्रों की व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसानों को धान बेचने के दौरान अनावश्यक परेशानी न हो।

 

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे जारी टोकन के अनुसार निर्धारित तिथि पर ही संबंधित उपार्जन केंद्र में धान लेकर पहुंचें। किसानों से कहा गया है कि वे उपज को साफ-सुथरा, सूखा और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तैयार रखें तथा आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं, ताकि खरीदी प्रक्रिया में व्यवधान न हो।

Kolar News 18 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.