Video

Advertisement


भारत-मिस्र व्यापार समझौते के लिए बनेगा संयुक्त कार्य समूह, द्विपक्षीय व्यापार 6.5 अरब डॉलर के पार
भारत मिश्र

 

काहिरा। भारत और मिस्र ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को नई गति देने के लिए सोमवार को संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की 7वीं मंत्री-स्तरीय बैठक आयोजित की। बैठक की सह-अध्यक्षता केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और मिस्र के निवेश और विदेश व्यापार मंत्री मोहम्मद फरीद सालेह ने की।

दोनों देशों ने वरीयता व्यापार समझौता या मुक्त व्यापार समझौते की संभावनाएं तलाशने के लिए संयुक्त कार्य समूह बनाने पर सहमति जताई। साथ ही द्विपक्षीय व्यापार को 12 अरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य दोहराया गया।

 

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत और मिस्र के बीच व्यापार 35 प्रतिशत बढ़कर 6.5 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच व्यापार में 65 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 5.04 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया।

 

बैठक में फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, नवीकरणीय ऊर्जा और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग पर जोर दिया गया। भारत-मिस्र बिजनेस फोरम में दोनों देशों की 300 से अधिक कंपनियों ने व्यापार और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

Kolar News 16 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.