Video

Advertisement


विदिशा में नाबालिग बालिका से जुड़े गंभीर मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
police

 

भोपाल। विदिशा जिले में 16 वर्षीय नाबालिग बालिका से संबंधित गंभीर प्रकरण में मध्यप्रदेश पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्यों के संकलन और निष्पक्ष विवेचना के लिए 15 नवंबर को एसडीओपी बासौदा शिखा भलावी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया था। FSL टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए।

 

थाना कोतवाली पुलिस को 15 नवंबर को बालिका के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलते ही कार्रवाई प्रारंभ की गई। बालिका की सुरक्षा, देखभाल और मनोवैज्ञानिक सहयोग को प्राथमिकता देते हुए इसी दिन चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) की टीम और एसडीओपी बासौदा शिखा भलावी द्वारा उसकी काउंसलिंग की गई।

 

थाना कोतवाली विदिशा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान बालिका के कथन न्यायालय के समक्ष दर्ज कराने की कार्रवाई की गई। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए SIT ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ और संबंधित अन्य साक्ष्यों के संकलन की कार्रवाई जारी है।

 

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पीड़िता की पहचान और निजता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

Kolar News 16 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.