Video

Advertisement


भारत-थाईलैंड व्यापार 21.49 अरब डॉलर के पार, दोनों देशों ने आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर दिया जोर
व्यापार

 

नई दिल्ली। भारत और थाईलैंड ने सोमवार को थाईलैंड के नोंथाबुरी में आयोजित संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य विभाग के अपर सचिव नितिन कुमार यादव और थाईलैंड की महानिदेशक चोतिमा इम्सावास्दिकुल ने की।

दोनों देशों के बीच व्यापार वित्त वर्ष 2025-26 में 12.6 प्रतिशत बढ़कर 21.49 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। आसियान के साथ भारत के कुल व्यापार में थाईलैंड की हिस्सेदारी 16.7 प्रतिशत रही।

 

बातचीत में भारत ने बुनियादी ढांचे, इलेक्ट्रिक वाहन, खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर तथा पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं रेखांकित कीं। थाईलैंड ने निवेश को आसान बनाने के उपायों और अपने सह-निवेश दृष्टिकोण की जानकारी दी।

 

दोनों पक्षों ने आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते की समीक्षा शीघ्र पूरी करने, बाजार पहुंच बढ़ाने और व्यापार संबंधी बाधाओं को दूर करने पर सहमति जताई।

 

भुगतान संपर्क को लेकर भारत के यूपीआई को थाईलैंड के प्रॉम्प्टपे से जोड़ने, स्थानीय मुद्रा में व्यापार निपटान और फिनटेक सहयोग पर भी चर्चा हुई। जेटीसी की अगली बैठक भारत में आयोजित की जाएगी।

Kolar News 16 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.