Video

Advertisement


भारत कोच्चि में अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय के 62वें सत्र एवं मंत्रिस्तरीय बैठक की करेगा मेजबानी
krishi

 

नई दिल्ली। भारत 17 से 20 नवंबर 2026 तक केरल के कोच्चि में अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय (आईसीसी) के 62वें सत्र एवं मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा। कार्यक्रम का आयोजन नारियल विकास बोर्ड, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और जकार्ता स्थित आईसीसी द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य नारियल उत्पादक देशों के बीच सहयोग बढ़ाना और वैश्विक नारियल उद्योग के सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना है।

 

वर्ष 1969 में स्थापित आईसीसी नारियल उत्पादक देशों का अंतर-सरकारी संगठन है। यह सदस्य देशों को एक साझा मंच प्रदान करता है, जहां वे वैश्विक नारियल क्षेत्र के विकास, सहयोग और साझेदारी के अवसरों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।

 

सत्र में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री राम नाथ ठाकुर के साथ एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सदस्य देशों के मंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे। अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि, वैज्ञानिक, शोधकर्ता और उद्योग जगत के हितधारक भी भाग लेंगे।

 

17 नवंबर को होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ राम नाथ ठाकुर करेंगे, जबकि कृषि सचिव अतीश चंद्र अध्यक्षीय भाषण देंगे। इस अवसर पर नारियल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ किसान, वैज्ञानिक या शोधकर्ता और उद्यमी श्रेणियों में आईसीसी प्रशंसा पट्टिका भी प्रदान की जाएगी।

Kolar News 16 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.