Video

Advertisement


सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा थूबोनजी पहुंची, दिग्विजय सिंह बोले- धर्म के नाम पर नफरत नहीं, सद्भाव जरूरी
digvijay Singh

 

अशोकनगर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा सोमवार को अशोकनगर जिले में आगे बढ़ी। उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही इस यात्रा के 23वें दिन की पदयात्रा ग्राम अमरोद से शुरू हुई। पदयात्री ग्राम भरियाखेड़ी और भिखली होते हुए आगे बढ़े, जहां स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

 

दोपहर में भोजन और विश्राम के बाद पदयात्रा फिर शुरू हुई और ग्राम तारई, ललोई होते हुए जैन अतिशय तीर्थक्षेत्र थूबोनजी पहुंची। सोमवार की पदयात्रा का विश्राम यहीं हुआ। यात्रा में शामिल पदयात्रियों के रात्रि भोजन और ठहरने की व्यवस्था थूबोनजी तीर्थक्षेत्र में की गई है।

 

थूबोनजी जैन धर्म का प्रसिद्ध अतिशय तीर्थक्षेत्र है। यहां 26 जैन मंदिरों का विशाल परिसर है, जो प्राचीन प्रतिमाओं और भगवान आदिनाथ की विशाल प्रतिमा के लिए जाना जाता है। पदयात्रियों ने यहां तीर्थक्षेत्र के दर्शन किए।

 

यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के वास्तविक मूल्यों को सामने लाना और समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा मजबूत करना है। सनातन धर्म सत्य, अहिंसा, करुणा और सर्वधर्म समभाव का संदेश देता है। धर्म के नाम पर नफरत और विभाजन के बजाय मानव कल्याण और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के नाम पर एकत्रित चंदे और चढ़ावे का हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए। श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े धन के उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। इसी तरह वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ियों जैसे मुद्दों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यात्रा इन्हीं सवालों पर जनता के बीच जागरूकता पैदा करने और सत्य एवं न्याय की आवाज बुलंद करने का प्रयास है।

 

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत 20 अक्टूबर को विजयादशमी पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद हुई थी।

Kolar News 16 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.