Video

Advertisement


भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश
मंत्री तुलसी

 

भोपाल।  मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट और नारायण सिंह कुशवाह ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं और सुझाव सुने और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जिन प्रकरणों में विभागीय कार्रवाई आवश्यक थी, उन्हें शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।

तुलसीराम सिलावट और नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान का प्रयास किया जाएगा। आमजन की समस्याओं का समाधान और उन्हें शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करना मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Kolar News 16 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.