Video

Advertisement


तकनीकी संस्थान बनें भविष्य की जरूरतों के अनुरूप दक्ष मानव संसाधन तैयार करने के केंद्र: मंत्री इंदर सिंह परमार
मंत्री परमार

 

भोपाल। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने सोमवार को भोपाल स्थित मंत्रालय में श्री गोविंदराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (एसजीएसआईटीएस), इंदौर के शासी निकाय की 130वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मंत्री परमार ने कहा कि तकनीकी शिक्षण संस्थानों को वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार दक्ष मानव संसाधन तैयार करने के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित करना आवश्यक है। संस्थानों को मजबूत करना, समय पर नियुक्तियां करना, नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास के अवसर भी मिलें, इसका प्रयास किया जा रहा है।

 

बैठक में संस्थान के शैक्षणिक और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण, विद्यार्थियों के हितों और संस्थान के भविष्य के विकास से जुड़े विषयों की समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि संस्थान की गौरवशाली शैक्षणिक विरासत को संरक्षित रखते हुए तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए जाएं।

 

संस्थान के निदेशक ने स्ववित्तीय आधार पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया की जानकारी प्रस्तुत की। संस्थान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 7 से 15 अगस्त 2027 तक भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया। आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए पूर्व छात्रों और जनप्रतिनिधियों की उच्चस्तरीय समिति बनाई जाएगी।

 

बैठक में तकनीकी शिक्षा सचिव रघुराज राजेंद्रन, आरजीपीवी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. आलोक शर्मा, निदेशक प्रो. नीतेश पुरोहित सहित शासी निकाय के सदस्य और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Kolar News 16 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.