Advertisement
भोपाल। गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में आईएसबीटी पर बस चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मैकेनिकल इंजीनियर के कब्जे से ढाई करोड़ रुपये कीमत की एमडी ड्रग्स बरामद की है। आरोपी पानी की बोतल में छिपाकर करीब 970 ग्राम एमडी ले जा रहा था।
पुलिस के अनुसार दिल्ली से नागपुर जा रही बस की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध यात्री को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 970 ग्राम एमडी बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाख ए एन के रूप में हुई है, जो कर्नाटक का निवासी है और पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त, परिवहन के स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
भोपाल पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |