Video

Advertisement


सैलाना में प्रभुदयाल गहलोत की जयंती पर कार्यक्रम एवं दीपावली मिलन समारोह आयोजित
congress

सैलाना। 'मालवा के गांधी' एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय प्रभुदयाल गहलोत की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सैलाना में कार्यक्रम एवं दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में स्वर्गीय गहलोत के सादगी, ईमानदारी, सिद्धांतों और जनसेवा से परिपूर्ण जीवन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाजसेवा का माध्यम बनाया। उनका जीवन आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

इस अवसर पर उपस्थित साथियों एवं क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी गईं। कार्यक्रम में ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्षविजय गहलोत, विधायक दिनेश जैन बॉस, जिला प्रभारी रामवीर सिकरवार, रतलाम शहर जिला अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, पूर्व विधायक पारस सकलेचा और वालसिंह मेढ़ा सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

Kolar News 13 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.