Advertisement
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर ने नगरपालिकाओं के आम और उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के संबंध में निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए शुक्रवार को संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि नगरपालिका आम निर्वाचन हेतु कुल 428 पदों के लिए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। इनमें 4 नगरपालिक निगम भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली और बीरगांव के महापौर, 14 अध्यक्ष तथा 400 पार्षद पद शामिल हैं। इसके अलावा उप-निर्वाचन हेतु 1 अध्यक्ष एवं 9 पार्षद पदों के लिए भी कार्यक्रम जारी किया गया है।
निर्वाचक नामावली 1 अक्टूबर 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर तैयार की जा रही है। निर्वाचक नामावली के लिए प्ररूप क-1 में आवेदन लेने की तिथि में वृद्धि की गई है। ऐसे मतदाता जिनके नाम संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्र की विधानसभा निर्वाचक नामावली में 19 नवंबर 2026 तक होंगे, वे 20 नवंबर 2026 तक प्ररूप क-1 में केवल रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण के पश्चात 30 नवंबर 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचक नामावली प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |