Video

Advertisement


अरेरा हिल्स पुलिस ने जिला बदर बदमाश को किया गिरफ्तार
police

 

भोपाल। अपराधों की रोकथाम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अरेरा हिल्स निरीक्षक अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान जिला बदर आरोपी रावेन्द्र सेन उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी रावेन्द्र सेन उर्फ छोटू पिता श्याम लाल सेन, उम्र 23 साल, निवासी झुग्गी नंबर 405/3 खेल छात्रावास के पास भीम नगर अरेरा हिल्स भोपाल थाना क्षेत्र का शातिर और निगरानी बदमाश है तथा उसके विरुद्ध थाना क्षेत्र एवं अन्य थाना क्षेत्रों में लगभग 23 अपराध दर्ज हैं।

 

पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल के न्यायालय द्वारा मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) (ख) के तहत जिला बदर आदेश क्रमांक पु.आयु./जि.बदर/34/जी/2026 दिनांक 28/10/2026 जारी किया गया था, जिसके तहत आरोपी रावेन्द्र सेन उर्फ छोटू को 01 वर्ष की अवधि के लिए जिला भोपाल एवं सरहदी जिला विदिशा, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ एवं नर्मदापुरम जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने का निष्कासन आदेश दिया गया था।

 

आदेश के पालन में 10 नवंबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाने का जिला बदर आरोपी रावेन्द्र उर्फ छोटू अपने खेल छात्रावास के पास स्थित घर आया हुआ है, जिस पर तस्दीक के लिए प्र.आर. 1872 प्रमोद कुमार हमराह स्टाफ आर. 958 रुपकिशोर राजपूत, आर. 3256 कालूराम बिहारे और आर. 4755 अरविंद भिलाल मुखबिर की सूचना से अवगत कराकर बताए गए स्थान पर पहुंचे।

 

पुलिस टीम खेल छात्रावास भीम नगर पहुंची, जहां जिला बदर आरोपी रावेन्द्र उर्फ छोटू घर के पास मिला और पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे हमराह स्टाफ द्वारा सूझबूझ से पकड़ लिया गया और उसके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की गई।

 

इस कार्रवाई में निरीक्षक अखिलेश वर्मा के मार्गदर्शन में उनि गजराज सिंह, प्रआर. 1872 प्रमोद कुमार, प्र.आर. 2728 देवीदास, प्र.आर. 1626 राधेश्याम इंदौरे, प्र.आर. 398 मुकेश मलवीय, आर. 958 रुपकिशोर राजपूत, आर. 3256 कालूराम बिहारे और आर. 4755 अरविंद भिलाल की सराहनीय भूमिका रही है।

Kolar News 11 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.