Advertisement
देवास। अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान शहीद हुए थाना प्रभारी के हत्याकांड में देवास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी को आईसर वाहन से कुचलने की घटना में संलिप्त वांछित वाहन चालक गजेन्द्र उर्फ अक्कू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में दो वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने पृथक-पृथक 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसमें से अक्कू एक मुख्य आरोपी था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस से हथियार छीनकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस पर पुलिस ने उसे चेतावनी दी, लेकिन नहीं मानने पर आत्मरक्षा में शॉर्ट एनकाउंटर करना पड़ा। इस एनकाउंटर में आरोपी के दाहिने पैर पर गोली लगी है। यह पूरी कार्रवाई देवास के पास थाना बरोठा क्षेत्र में हुई। निर्धारित SOP के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई कर आरोपी को वर्तमान में जिला चिकित्सालय देवास में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |