Video

Advertisement


बिलासपुर में मुक्त विश्वविद्यालय का भव्य दीक्षांत समारोह, 24,800 छात्रों को मिली डिग्री - राज्यपाल ने कहा, नकल नहीं, अपनी पहचान बनाओ
rajypal deka

रायपुर / बिलासपुर, 3 नवंबर 2026।  पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, बिलासपुर के 7वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को शिक्षा का उत्सव मनाया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने अध्यक्षता करते हुए पिछले 5 वर्षों के *24 हजार 800 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा की उपाधियां* प्रदान कीं।

 

*राज्यपाल रमेन डेका के 5 बड़े संदेश युवाओं के नाम -*

 

*1. अपनी पहचान खुद बनाओ -*

राज्यपाल ने कहा, "युवा आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और अपनी विशिष्ट प्रतिभा से आगे बढ़ें। दूसरों की नकल या तुलना मत करो, अपनी विशिष्टता पर विश्वास रखो। जीवन में अपना स्थान खुद बनाना पड़ता है।"

 

*2. असफलता से डरो मत -*

"असफलता से घबराने के बजाय उसके कारणों को समझो। गलतियों से सीखकर फिर से प्रयास करो। यही सफलता का मंत्र है।"

 

*3. शिक्षा का मतलब समाज में बदलाव -*

"शिक्षा का उपयोग सिर्फ व्यक्तिगत सफलता के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए होना चाहिए। हर व्यक्ति अपने आसपास स्वच्छता, पौधा लगाना और देखभाल जैसे छोटे कामों से बड़ा बदलाव ला सकता है।"

 

*4. डिजिटल का सही उपयोग -*

"इंटरनेट और डिजिटल तकनीक ने ज्ञान आसान बनाया है, लेकिन डिजिटल उपकरणों के अत्यधिक उपयोग से बचो। समय का सार्थक कार्यों में उपयोग करो। अपनी विचारशक्ति और रचनात्मक क्षमता विकसित करो।"

 

*5. अभिभावकों से अपील -*

"बच्चों पर अपनी अपेक्षाएं मत थोपो। उनकी रुचि और प्रतिभा के अनुसार आगे बढ़ने में सहयोग दो।"

 

*समारोह की खास बातें -*

 

- *नई वेबसाइट और स्मारिका लॉन्च -* विश्वविद्यालय की उन्नत आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण और स्मारिका 'अभ्युदय' का विमोचन हुआ।

- *सेवा का संकल्प -* एकलव्य विद्यालय देवपहरी के 311 गरीब विद्यार्थियों को बैग, स्वेटर, टिफिन और पानी की बोतलें दी गईं।

- *मुक्त विश्वविद्यालय की भूमिका -* राज्यपाल ने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय दूरस्थ क्षेत्रों तक ज्ञान पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। जो लोग काम या परिस्थितियों के कारण नियमित पढ़ाई नहीं कर पाते, उनके सपने यह विश्वविद्यालय साकार कर रहा है।

 

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने क्या कहा -*

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुंदरलाल शर्मा के नाम पर बना यह विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय को *NAAC की 'A+' ग्रेडिंग* मिलने पर बधाई दी।

 

*कौन-कौन रहे मौजूद -*

 

समारोह में विधायक धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, हरियाणा उच्च शिक्षा परिषद अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा, NAAC अध्यक्ष नागेश्वर राव, कुलपति वीरेंद्र कुमार सारस्वत समेत कई विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्राध्यापक, छात्र और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Kolar News 3 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.