Advertisement
रायपुर, 3 नवंबर 2026।* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज रायपुर में खनन और कोयला क्षेत्र की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। दोनों नेताओं ने तय किया कि छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा का वैज्ञानिक और जिम्मेदार उपयोग कर प्रदेश को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाया जाएगा।
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 4 बड़े ऐलान -*
*1. खनिज का लाभ सीधे आदिवासियों तक पहुंचेगा -*
मुख्यमंत्री ने कहा कि खनिज संपदा का लाभ सिर्फ उद्योगों तक सीमित नहीं रहेगा। इसका सीधा लाभ स्थानीय लोगों, खासकर खनन प्रभावित क्षेत्रों और जनजातीय समुदायों तक पहुंचेगा। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने में छत्तीसगढ़ की बड़ी भूमिका है।
*2. TIN पोर्टल से बस्तर के आदिवासियों की किस्मत बदली -*
बस्तर के जनजातीय टिन संग्राहकों के लिए शुरू किया गया TIN पोर्टल गेमचेंजर साबित हुआ है।
- 2024-25 में 8,707 किलो टिन खरीदकर 90.82 लाख का भुगतान
- 2025-26 में 20,895 किलो टिन खरीदकर 3.81 करोड़ का भुगतान - *एक साल में 4 गुना बढ़ोतरी*
अब LME (लंदन मेटल एक्सचेंज) के आधार पर पारदर्शी मूल्य और DBT से सीधे बैंक खाते में पैसा जा रहा है।
*3. तकनीक से पारदर्शिता -*
खनिज ऑनलाइन 2.0, ड्रोन निगरानी, स्टार रेटिंग और AI आधारित मॉनिटरिंग से अवैध खनन पर रोक लग रही है।
*4. DMF का पैसा गांव के विकास में -*
खनन प्रभावित इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सड़क के लिए DMF राशि का पूरा उपयोग होगा।
*केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ -*
केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार के नवाचारों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा - "मैं जहां भी जाता हूं, छत्तीसगढ़ के अच्छे कामों की तारीफ करता हूं।"
- *खनिज ऑनलाइन 2.0* पोर्टल शानदार
- *ड्रोन निगरानी और स्टार रेटिंग* से पारदर्शिता
- *TIN पोर्टल* से आदिवासियों को बेहतर दाम - यह मॉडल पूरे देश के लिए मिसाल है
- खनिज राजस्व बढ़ाने में छत्तीसगढ़ अव्वल
*बैठक में 5 बड़े निर्देश -*
*1. DMF का अधिकतम उपयोग -* खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास में DMF का पैसा लगाएं। नक्सल प्रभावित जिलों को विशेष छूट का लाभ स्थानीय लोगों को दें।
*2. नए खनिजों की खोज तेज करें -* लिथियम, ग्रेफाइट, वैनेडियम, गैलियम, दुर्लभ मृदा तत्व जैसे क्रिटिकल मिनरल्स की खोज तेज करें। केंद्र के बजट का पूरा उपयोग करें।
*3. बंद खदानों का वैज्ञानिक समापन -* जिन खदानों का खनन पूरा हो गया है, उनका वैज्ञानिक तरीके से माइन क्लोजर करें और जमीन का बेहतर पुन: उपयोग करें।
*4. खनिज ब्लॉकों को जल्दी चालू करें -* नीलाम हुए खनिज ब्लॉकों को जल्द उत्पादन में लाएं, स्वीकृतियों में तेजी लाएं।
*5. कोयला उत्पादन बढ़ाएं -* SECL के साथ बैठक में कोयला उत्पादन बढ़ाने और लंबित मुद्दों को हल करने पर जोर।
*आंकड़ों में छत्तीसगढ़ की ताकत -*
- *2025-26 में खनिज राजस्व: 16,738 करोड़ रुपये*
- कोयला, लौह अयस्क, चूना पत्थर और टिन के उत्पादन में लगातार वृद्धि
- बस्तर में 6 टिन क्रय केंद्र चल रहे हैं - बचेली, कटेकल्याण, चिकपाल, तोंगपाल, नामा, चिंतलनार - 3 नए केंद्र और बन रहे हैं
- TIN पोर्टल में QR कोड, SMS अलर्ट और रियल टाइम मॉनिटरिंग की सुविधा
बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, ACS मनोज पिंगुआ, कोल इंडिया चेयरमैन बी. साईराम, SECL CMD हरीश दुहन सहित केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने खनन क्षेत्र में निवेश, रोजगार और समावेशी विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |