Advertisement
:भोपाल। मध्यप्रदेश में नर्सिंग घोटालों के बाद अब एक और बड़ा कारनामा सामने आया है। *एक गधे के नाम पर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट* जारी होने का मामला उजागर होने के बाद नर्सिंग काउंसिल ने अपना ऑनलाइन पोर्टल ही बंद कर दिया। हैरानी की बात है कि पिछले *एक महीने से पोर्टल बंद* पड़ा है और हजारों नर्सिंग छात्र-छात्राएं नौकरी और एडमिशन के लिए भटक रहे हैं।
*क्या है पूरा मामला -*
मध्यप्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल पिछले करीब 30 दिनों से ठप है। इससे -
- नए रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहे
- रिन्यूअल और दस्तावेज सत्यापन अटका
- नौकरी, उच्च शिक्षा और अस्पतालों में नियुक्ति के लिए जरूरी पंजीयन नहीं मिल रहा
- कई अभ्यर्थियों के आवेदन और फीस फंसी हुई है
*गधे के नाम पर बना दिया सर्टिफिकेट -*
NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष *रवि परमार* ने आरोप लगाया कि पोर्टल पर सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक थी कि किसी ने *गधे के नाम से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट* बना लिया। मामले के उजागर होने के बाद काउंसिल ने जांच करने के बजाय आनन-फानन में पूरा पोर्टल ही बंद कर दिया।
एक महीने बाद भी न तो MP ऑनलाइन और न ही काउंसिल के अधिकारी इसे ठीक कर पाए हैं।
*NSUI ने उठाए 5 बड़े सवाल -*
जिला अध्यक्ष *अक्षय तोमर* ने कहा -
1. पोर्टल की तकनीकी जिम्मेदारी किसकी है - MP ऑनलाइन की या काउंसिल की?
2. फर्जी सर्टिफिकेट बनने पर कार्रवाई के बजाय पोर्टल बंद करना क्या समाधान है?
3. सुरक्षा की खामी दूर करने में 1 महीना क्यों लग रहा है?
4. हजारों प्रभावित छात्रों का क्या कसूर?
5. सरकार डिजिटल इंडिया की बात करती है, पर एक अहम पोर्टल 1 महीने से बंद कैसे?
*छात्रों का दर्द - नौकरी हाथ से जा रही है -*
रवि परमार ने बताया कि कई छात्रों को अस्पतालों में नौकरी का ऑफर मिला, लेकिन रजिस्ट्रेशन न होने से जॉइन नहीं कर पा रहे। कईयों के दस्तावेज लंबित हैं। काउंसिल न तो कोई समय सीमा बता रही है, न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था दी है।
*NSUI की 7 मांगें -*
1. पोर्टल तत्काल शुरू किया जाए
2. प्रभावित छात्रों को पंजीयन शुल्क में विशेष छूट दी जाए
3. गधे के नाम सर्टिफिकेट मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच हो
4. पोर्टल की सुरक्षा और सत्यापन प्रक्रिया का स्वतंत्र ऑडिट हो
5. MP ऑनलाइन और काउंसिल के बीच अनुबंध की समीक्षा हो
6. प्रभावित आवेदकों के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था बने
7. पोर्टल शुरू होने की निश्चित तारीख और हेल्पलाइन जारी हो
*चेतावनी -* रवि परमार ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द पोर्टल शुरू नहीं हुआ तो *NSUI नर्सिंग काउंसिल का घेराव कर बड़ा आंदोलन* करेगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |