Advertisement
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने अपने 26वें स्थापना दिवस को यादगार बना दिया। नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव 2026 के भव्य समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश की मिट्टी से जुड़ी 36 महान विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया।
यह सम्मान सिर्फ पुरस्कार नहीं, बल्कि उन लोगों की तपस्या को सलाम है जिन्होंने साहित्य, कला, संस्कृति, खेल, खेती, पत्रकारिता, समाजसेवा और आदिवासी उत्थान में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।
*किस क्षेत्र में किसे मिला सम्मान, देखिए पूरी लिस्ट विस्तार से -*
*समाज और आदिवासी सेवा के 5 बड़े सम्मान -*
- धमतरी के *डुमन लाल ध्रुव* को आदिवासी चेतना के लिए *शहीद वीरनारायण सिंह सम्मान*
- कबीरधाम के *सुखचंद भास्कर* को दलित उत्थान के लिए *गुरु घासीदास सम्मान*
- नवा रायपुर के *सत्य साईं संजीवनी अस्पताल* को आदिवासी सेवा के लिए *डॉ. भंवरसिंह पोर्ते पुरस्कार*
- रायगढ़ के *बाबूलाल अग्रवाल* को समरसता के लिए *महाराजा अग्रसेन सम्मान*
- बालोद के *जगदीश प्रसाद देशमुख* को *संत रविदास सम्मान*
*खेल के 2 सितारे -*
- कोरबा की बेटी *संजू देवी* को *गुण्डाधूर सम्मान*
- बालोद के तीरंदाज *टोमन कुमार* को *महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान*
*पत्रकारिता के 4 धुरंधर -*
- *प्रमोद कुमार साहू* को हिंदी प्रिंट के लिए *चन्दूलाल चन्द्राकर पुरस्कार*
- *बरुण सखाजी और रसिका पांडेय* को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए संयुक्त पुरस्कार
- *शिशिर रॉय चौधरी* को अंग्रेजी प्रिंट के लिए *मधुकर खेर पुरस्कार*
- गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार *अनंत विजय* को हिंदी लेखन के लिए *माधव राव सप्रे राष्ट्रीय सम्मान*
*कला-संस्कृति और संगीत के 8 साधक -*
- *डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति* को शास्त्रीय संगीत के लिए *चक्रधर सम्मान*
- *रेखा जलक्षत्री* को लोक नाट्य के लिए *दाऊ मंदराजी सम्मान*
- *साधना यादव* को लोकगीत के लिए *लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान*
- *सी.एल. रात्रे* को पंथी नृत्य के लिए *देवदास बंजारे पुरस्कार*
- *चंद्रभूषण वर्मा* को लोक संगीत के लिए *खुमान साव सम्मान*
- *चेतन लाल देवांगन* को पंडवानी के लिए *डॉ. तीजन बाई सम्मान*
- *डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर* को रंगकर्म के लिए *हबीब तनवीर सम्मान*
- *दुर्गा प्रसाद पारकर* को आंचलिक साहित्य के लिए *लाला जगदलपुरी पुरस्कार*
*कृषि, साहित्य और अन्य क्षेत्र -*
- कबीरधाम के *पुन्नीदास भट्ट* को *डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न*
- बालोद के *प्रदीप सोनी* को मछली पालन के लिए *बिलासादेवी केंवट पुरस्कार*
- रायगढ़ के *डॉ. बिहारीलाल साहू* को हिंदी साहित्य के लिए *सुन्दरलाल शर्मा सम्मान*
- रायपुर के *डॉ. बहुरन सिंह पटेल* को संस्कृत के लिए *वैष्णवदास पुरस्कार*
- धमतरी के *डॉ. दिनेश कुमार नाग* को आयुर्वेद के लिए *धन्वन्तरि सम्मान*
- दुर्ग के *विश्व गीता धेनू धाम* को गोरक्षा के लिए *यति यतनलाल सम्मान*
*विशेष सम्मान -*
- *लोक आस्था सेवा संस्थान, गरियाबंद* को महिला उत्थान के लिए *मिनीमाता सम्मान*
- *बुलबुल बैदया, कांकेर* को नारी संघर्ष के लिए *माता बहादुर कलारिन सम्मान*
- *तेजस्विनी प्रतिष्ठान, बिलासपुर* को *रविशंकर शुक्ल सम्मान*
- *कुडुक मछुवा समिति, बस्तर* को सहकारिता के लिए *ठाकुर प्यारेलाल पुरस्कार*
- *DSP सुरेश कुमार ध्रुव* को अपराध अनुसंधान के लिए *लखनलाल मिश्र सम्मान*
- *दीपाली सरावगी* को *अप्रवासी भारतीय सम्मान*
- सिनेमा के लिए *करन खान* और *मोहन सुंदरानी* को *किशोर साहू सम्मान*
- विधि के लिए *कौस्तुभ शुक्ला और हेमन्त मिश्र* को *बैरिस्टर छेदीलाल सम्मान*
- *अल्ट्राटेक सीमेंट* को श्रम के लिए *रामानुज प्रताप सिंहदेव पुरस्कार*
- *सत्येन्द्र उपाध्याय 'सन्नी'* को ग्रामीण पर्यटन के लिए *चेंदरू पुरस्कार*
समारोह में कहा गया कि ये पुरस्कार नई पीढ़ी को प्रदेश और समाज के लिए काम करने की प्रेरणा देंगे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |