Advertisement
भोपाल, 2 नवंबर 2026।* दिवाली से पहले पुराने भोपाल के भीड़भाड़ वाले बाजार में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक भर विस्फोटक सामग्री और अवैध पटाखे जब्त किए हैं। कोतवाली पुलिस ने तीन दुकानों पर छापा मारकर करीब 6.18 लाख रुपये के पटाखे बरामद किए हैं।
पुलिस आयुक्त संजय कुमार और अतिरिक्त आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर DCP जोन-3 आयुष गुप्ता और एडिशनल DCP शालिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में यह संयुक्त कार्रवाई की गई। कोतवाली ACP संतोष, SDM लाखन चौधरी, थाना प्रभारी अपाला सिंह और तहसीलदार भूलेन्द्र कैलासिया मौके पर मौजूद रहे।
थाना प्रभारी अपाला सिंह को सूचना मिली थी कि पुराने शहर के बाजार में घनी बस्ती के बीच विस्फोटक सामग्री और पटाखे बेचे जा रहे हैं, जिससे त्योहार की भीड़ में बड़ा हादसा हो सकता है। सूचना पर SDM, तहसीलदार और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा।
*तीन आरोपी पकड़े गए -*
1. *धनराज भटेजा* पिता हेमंत कुमार भटेजा, 42 साल, निवासी ग्रीन एकड़ लालघाटी - लक्की कलेक्शन, कोतवाली रोड से करीब 3.20 लाख के पटाखे जब्त। धारा 288 BNS और 9(b) विस्फोटक अधिनियम के तहत केस।
2. *अल्ताफ अनवर खान* पिता खालिद अनवर खान, 22 साल, निवासी मारवाड़ी रोड, कोतवाली - करीब 10 हजार का माल जब्त।
3. *सुनील भटेजा* पिता हेमंत कुमार भटेजा, 40 साल, निवासी ग्रीन एकड़ लालघाटी - लक्की कलेक्शन से करीब 3,17,057 रुपये के पटाखे जब्त।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में SI हेमंत पाटिल, SI दयाशंकर पांडेय, SI मुंशीलाल और ASI दुलीचंद की सराहनीय भूमिका रही।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |