Advertisement
*
*भोपाल।* मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के तहत भोपाल में आयोजित तीन दिवसीय उद्यानिकी और कृषि प्रदर्शनी में सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे।
प्रदर्शनी में जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने अपने स्टॉल पर आधुनिक खेती की तकनीकों का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने ऑटोमेशन सिस्टम, ड्रिप इरिगेशन, पीवीसी प्रोडक्ट्स, हाईटेक टिश्यू कल्चर से तैयार पौधे और बागवानी फसलों की उन्नत किस्मों का अवलोकन किया।
कंपनी के स्टेट हेड वी.वी. डांगरिकर ने सीएम को लहसुन की कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग, टिश्यू कल्चर केला, आम और मौसंबी की नई पौध और हरदा-नर्मदापुरम बेल्ट में बागवानी बढ़ाने के प्लान के बारे में बताया।
CM ने लहसुन कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की तारीफ करते हुए कहा कि यह मॉडल किसानों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें नई तकनीक से जोड़ने में मददगार साबित होगा।
इस दौरान कंपनी की ओर से पंकज जायसवाल, एग्रोनॉमिस्ट अजहर जैदी, इंजीनियर प्रांजु सूर्यवंशी और शुभम गोयल उपस्थित रहे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |