Video

Advertisement


जबलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे CM मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री
बीजेपी

जबलपुर में सोमवार को ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ संकल्प पदयात्रा निकाली गई। शहीद स्मारक गोलबाजार से शुरू हुई ढाई किमी की इस यात्रा में CM डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शामिल हुए।

पदयात्रा में जनसभा को संबोधित करते हुए CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो पार्टी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की सगी नहीं हुई, वो किसी की सगी नहीं हो सकती। जबलपुर में ही चुनाव जीतने के बाद बोस की जगह नेहरू को नेता बनाया गया था। न्याय की बात करने वाले कांग्रेस नेता कोर्ट के फैसले भी नहीं मानते। राहुल गांधी की दादी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला न मानकर आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा था। जनता जान चुकी है कि कांग्रेस सत्ता संभालने लायक नहीं बची। आज देश के 80% हिस्से से कांग्रेस खत्म हो चुकी है, बाकी 20% से भी 2029 में सफाया हो जाएगा।

 

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि SIR का विरोध करने वाली कांग्रेस के राज में ही सबसे ज्यादा बार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण हुआ है। भाजपा राज में सिर्फ अटल जी और मोदी जी के समय हुआ। राहुल गांधी सबसे ज्यादा चुनाव हारने वाले विश्व के सबसे बड़े नेता बन गए हैं। वे EVM, चुनाव आयोग और अब SIR पर सवाल उठाकर अपनी हार छिपा रहे हैं। जनता विदेशी ताकतों से पैसा लेकर देश को अस्थिर करने वालों को बेनकाब करे।

 

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि राहुल गांधी लोकतांत्रिक संस्थाओं को धमकाकर अराजकता फैला रहे हैं। अपनी साख खो चुकी कांग्रेस अब संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है। 6 अक्टूबर को चुनाव आयुक्तों से मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल के नाम तक नहीं दिए और सड़क पर धक्का-मुक्की की। राष्ट्रपति के सामने भी विपक्ष प्रमाण नहीं दे पाया। मामला यहां तक पहुंचा कि CJI जस्टिस सूर्यकांत को कहना पड़ा कि सुप्रीम कोर्ट को कोई धमका नहीं सकता। कांग्रेस कितने भी षड्यंत्र कर ले, मोदी जी कहीं नहीं जाने वाले।

 

यह पदयात्रा शहीद स्मारक से श्याम टॉकीज, सुपर मार्केट, लॉर्डगंज, बड़ा फुहारा, मालवीय चौक होते हुए वापस गोलबाजार में समाप्त हुई। पूरे रास्ते 80 जगह स्वागत मंच बने थे। इसमें डिप्टी CM जगदीश देवड़ा, मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे सहित करीब एक लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया गया।

Kolar News 2 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.