Video

Advertisement


दिल्ली के भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की ग्रीन एनर्जी बुक लॉन्च, सीएम साय ने कहा- निवेशकों के लिए अपार संभावनाएं
मुख्यमंत्री साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ को हरित ऊर्जा और निवेश के हब के रूप में पेश करने के लिए राज्य सरकार ने नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण पहल की।

भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो-2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को छत्तीसगढ़ की नवीकरणीय ऊर्जा नीति और निवेश संभावनाओं पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया।

 

*पुस्तक में क्या है खास?*

 

इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ की रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी, ग्रीन एनर्जी सेक्टर में निवेश के मौके, सरकार की योजनाएं और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य की भविष्य की रणनीति को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। यह बुक निवेशकों को एक ही जगह पर छत्तीसगढ़ की ऊर्जा नीतियों और संसाधनों की पूरी जानकारी देगी।

 

*ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ : CM*

 

विमोचन के अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा, "छत्तीसगढ़ ऊर्जा के क्षेत्र में इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य है कि राज्य को ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देते हुए स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन का लीडिंग सेंटर बनाया जाए।"

 

उन्होंने कहा कि यह पुस्तक ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े निवेशकों और कंपनियों को छत्तीसगढ़ से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी।

 

इस दौरान क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

Kolar News 2 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.