Video

Advertisement


लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' संकल्प को लेकर 2 नवंबर को जबलपुर में विशाल पदयात्रा, CM समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल*
बीजेपी

भोपाल, 01 नवंबर 2026।भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' संकल्प को लेकर 02 नवंबर को जबलपुर में विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया ने बताया कि इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह शामिल होंगे।

 

यह विशाल पदयात्रा सोमवार को दोपहर 3 बजे जबलपुर के शहीद स्मारक गोल बाजार से शुरू होगी। यहां से मालवीय चौक, लार्डगंज, बड़ा फुहारा, तुलाराम चौक, करमचंद चौक, मालवीय चौक होते हुए पुनः शहीद स्मारक गोल बाजार पर इसका समापन होगा।

पदयात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी राहुल कोठारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, सांसद आशीष दुबे, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, जिला प्रभारी पूर्व सांसद आलोक संजर, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकड़े, मेला एवं तीर्थ प्राधिकरण अध्यक्ष विनोद गोटिया, जबलपुर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जबलपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी, खेल संगठनों के प्रमुख, शहर के गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति सहित करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Kolar News 1 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.