Advertisement
भोपाल, 01 नवंबर 2026। चार इमली क्षेत्र में पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बंगले में हुई नल-टोंटी चोरी की घटना का हबीबगंज पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 20,000 रुपये कीमत की 16 नल की टोंटियां जब्त की हैं। आरोपी ने 2 चोरी की घटनाएं कबूल की हैं।
पुलिस आयुक्त संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त जोन-01 अखिल पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01 रश्मि अग्रवाल दुबे के मार्गदर्शन में और सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज कर्णिक श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।
*घटना का विवरण*
शिकायतकर्ता द्वारका प्रसाद अहिरवार पिता स्व. कन्हैयालाल अहिरवार उम्र 57 वर्ष निवासी ब्लॉक नंबर 30 एफ-6 इंद्रानगर मल्टी थाना शाहपुरा भोपाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह विधानसभा भोपाल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं और विधायक अजय विश्नोई के बंगले ई-11/3 चार इमली में केयर टेकर का काम करते हैं।
दिनांक 09.08.26 को दोपहर करीब 3.25 बजे बंगले पर काम करने वाले राज तिवारी ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि वह दोपहर 1.00 बजे से 2.30 बजे तक काम से 5 नंबर गया था। वापस आने पर बंगले के गेट का ताला टूटा मिला। मौके पर पहुंचकर देखा तो बंगले की चार बाथरूम और किचन में तोड़फोड़ कर कुल 16 नल की टोंटियां चोरी हो गई थीं। इस पर थाना हबीबगंज में अपराध क्रमांक 551/26 धारा 305(1), 331(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
*पुलिस की कार्रवाई*
घटना के बाद थाना प्रभारी हबीबगंज के नेतृत्व में विशेष टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। आसपास के क्षेत्रों में आसूचना संकलन के लिए टीमों को लगाया गया।
इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अंकुर खेल मैदान के पास मौजूद है। सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब 2 महीने पहले अगस्त में दोपहर 1-2 बजे वह चार इमली ई-11/3 लाइन में गया था। एक घर में ताला लगा देखकर वह दीवार कूदकर बंगले में घुसा और 15-16 नल की टोंटियां चोरी की थीं। पुलिस के डर से उसने चोरी की टोंटियां प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के पास छुपा दी थीं।
पुलिस ने आरोपी से कुल 16 नल जब्त किए हैं और पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ जारी है।
*गिरफ्तार आरोपी का नाम*
संतोष अहिरवार उर्फ झुमरू पिता श्यामलाल उम्र 30 निवासी मकान नंबर 632 शेड नंबर 02 के पीछे 12 दफ्तर थाना टी.टी. नगर भोपाल।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ टी.टी. नगर, कमला नगर और हबीबगंज थानों में चोरी, नकबजनी, मारपीट और वाहन चोरी के 12 से अधिक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। साथ ही उसके खिलाफ 14 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी हो चुकी है।
*सराहनीय भूमिका*
इस कार्रवाई में निरीक्षक संजीव चौकसे, उप निरीक्षक शिवभानू सिंह, उप निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र, प्रधान आरक्षक आलोक, प्रधान आरक्षक दीनदयाल, आरक्षक रामनरेश किरार, आरक्षक कंचन यादव, आरक्षक राकेश भारद्वाज, आरक्षक अरविंद यादव, आरक्षक सुष्पेंद्र सिंह और आरक्षक सतीश पवार की सराहनीय भूमिका रही।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |