Advertisement
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।
इस दौरान मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा शिक्षा के विस्तार, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के विकास और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श हुआ।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |