Video

Advertisement


गायत्री परिवार ने देश में आध्यात्मिक चेतना जगाई: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
om birla

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार द्वारा आयोजित शताब्दी समारोह में आचार्य श्रीराम शर्मा और माता भगवती देवी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आचार्य जी ने अखंड ज्योति के जरिए आध्यात्मिक चेतना फैलाई और "हम बदलेंगे, युग बदलेगा" का मंत्र दिया। गायत्री मंत्र और यज्ञ से उन्होंने व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी।

 

माता भगवती देवी के तप और सेवा को महिला सशक्तीकरण का आधार बताते हुए बिरला ने कहा कि उन्होंने महिलाओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया। बिरला ने कहा कि गायत्री परिवार का आध्यात्मिक केंद्र लोगों को शांति और सही दिशा दे रहा है और इसका प्रकाश गांव-गांव तक पहुंचना चाहिए।

Kolar News 31 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.