Video

Advertisement


स्टेशन बजरिया पुलिस ने लूट के प्रयास का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
police

भोपाल।* थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने लूट के प्रयास की वारदात का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल तलवारनुमा छुरा और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

 

*क्या था मामला -*

11 अक्टूबर 2026 को फरियादी आलोक यादव निवासी करारिया ने थाने में शिकायत की कि वह अयोध्या बायपास से दूध बेचकर लौट रहा था। तभी कोच फैक्ट्री वंदे भारत प्रोजेक्ट के पास जंगल में घात लगाए 4 लड़कों ने उसे रोककर तलवारनुमा छुरा दिखाकर पर्स छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उंगली और पैर में छुरा मार दिया।

 

*ऐसे पकड़े गए आरोपी -*

पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम बनाई, CCTV फुटेज से रोडमैप तैयार किया और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। पहचान के बाद आरोपी इमरान खान निवासी शहजानाबाद और अर्शलान निवासी ऐशबाग को गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल थाना निशातपुरा क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस ने छुरा और बाइक जब्त कर ली है। दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Kolar News 29 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.