Video

Advertisement


एमपी में पुलिस का यूथ कनेक्ट - 60 हजार कॉलेज स्टूडेंट्स ने सीखे सुरक्षा के पाठ
उच्च शिक्षा विभाग

 

भोपाल।* मध्यप्रदेश पुलिस और उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त पहल "जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद" को युवाओं का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब तक 60 हजार से ज्यादा कॉलेज स्टूडेंट्स इस अभियान से जुड़ चुके हैं।

 

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर चल रहे इस कार्यक्रम में छात्रों को संविधान, कानून, साइबर सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और नागरिक कर्तव्यों पर कार्यशालाएं दी जा रही हैं।

 

*कैसे चल रहा है कार्यक्रम -*

- *MoU मॉडल:* पुलिस और उच्च शिक्षा विभाग के बीच समझौते के तहत यह पहल शुरू हुई।

- *136 ट्रेनर तैयार:* 66 कॉलेजों के 136 प्राध्यापकों को 10 अक्टूबर को पुलिस मुख्यालय में ट्रेनिंग दी गई।

- *2 दिन का फॉर्मेट:* पहले दिन कॉलेज में वर्कशॉप, दूसरे दिन थाने का भ्रमण।

 

थाना भ्रमण के दौरान छात्र FIR से लेकर शिकायत व्यवस्था तक, पुलिस की रोजमर्रा की कार्यप्रणाली को लाइव देख-समझ रहे हैं।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है, मकसद युवाओं को सिर्फ कानून बताना नहीं, बल्कि उन्हें डिजिटल रूप से सुरक्षित, मानसिक रूप से मजबूत और सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक बनाना है।

Kolar News 29 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.