Advertisement
भोपाल, 29 अक्टूबर 2026।* मध्यप्रदेश शासन की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी जनसमस्याएं, विकास कार्यों और आम लोगों को शासकीय योजनाओं में आ रही परेशानियों को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री श्रीमती गौर ने एक-एक कार्यकर्ता की बात गंभीरता से सुनी और कई प्रकरणों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर निराकरण करने के निर्देश दिए।
जिन मामलों में विभागीय स्तर पर विस्तृत परीक्षण और कार्रवाई की आवश्यकता है, उन्हें उन्होंने संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र निराकरण करने को कहा।
*जनसेवा ही सर्वोच्च प्राथमिकता*
मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं। उनके माध्यम से प्राप्त होने वाली जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में संगठन का मुख्य लक्ष्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।
उन्होंने आश्वस्त किया कि कोई भी जनसमस्या लंबित नहीं रखी जाएगी और सभी विषयों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई की जाएगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |