Video

Advertisement


नशे के अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करें : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
police

रायपुर,। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई सिर्फ छोटे विक्रेताओं तक सीमित न रहे, बल्कि उत्पादन से लेकर सप्लाई और विक्रय तक पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाए।

 

शर्मा आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान देशभक्ति और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है।

 

*बैठक के प्रमुख निर्देश -*

 

*1. पूरी सप्लाई चेन की जांच होगी -* गांजा समेत अन्य मादक पदार्थों के स्रोत, परिवहन मार्ग, आपूर्ति करने वाले और संगठित गिरोहों की मैपिंग कर कार्रवाई की जाए।

 

*2. संपत्ति कुर्क होगी -* नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर NDPS एक्ट और SAFEMA के तहत कुर्की-जब्ती की जाए। वित्तीय लेन-देन की जांच के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट और विशेषज्ञों की समिति बनाई जाएगी।

 

*3. मेडिकल स्टोरों की जांच -* सूखे नशे और नशीली दवाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों के आसपास मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच होगी।

 

*4. वाहनों की नीलामी तेज होगी -* नशा तस्करी में प्रयुक्त जब्त वाहनों के राजसातीकरण और नीलामी की प्रक्रिया अगले 3 माह में पूरी की जाए।

 

*5. 31 दिसंबर तक नष्टीकरण -* 30 जून 2026 तक जब्त, 6 माह से अधिक पुराने सभी मादक पदार्थों का विधिसम्मत नष्टीकरण 31 दिसंबर 2026 तक करने के निर्देश दिए गए।

 

*6. टोल फ्री 1933 का प्रचार -* राष्ट्रीय हेल्पलाइन 'मानस' के टोल फ्री नंबर 1933 का व्यापक प्रचार करने और जनभागीदारी बढ़ाने को कहा।

 

बैठक में सचिव नेहा चंपावत, ADG अमित कुमार, IG अंकित गर्ग सहित सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Kolar News 29 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.