Video

Advertisement


हरदीप सिंह पुरी को मप्र से राज्यसभा प्रत्याशी बनाना प्रदेश की गरिमा का अपमान, नामांकन के दिन दिखाएंगे काले झंडे : जीतू पटवारी*
jeetu patwari

भोपाल, 29 अक्टूबर 2026।* मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। पटवारी ने कहा कि एपस्टीन फाइल्स में हरदीप सिंह पुरी के नाम का उल्लेख होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं, ऐसे में भाजपा द्वारा उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाना गंभीर सवाल खड़े करता है। भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि किन कारणों से तमाम सवालों के बावजूद उन्हें राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया गया है।

 

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश की सांस्कृतिक विरासत, गौरव और गरिमा की धरती है। भाजपा द्वारा हरदीप सिंह पुरी को प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी बनाना प्रदेश की क्षेत्रीय अस्मिता की अनदेखी है और प्रदेश की गरिमा का अपमान है।

 

पटवारी ने कहा कि जिस दिन हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश में नामांकन दाखिल करने आएंगे, उस दिन कांग्रेस के विधायक और कार्यकर्ता काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराएंगे।

Kolar News 29 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.