Video

Advertisement


पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे घर, मुंगेली के प्रकाश को भारी बिजली बिल से मिली मुक्ति
सूर्य योजना


रायपुर / मुंगेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप हर घर की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाकर आम लोगों को ऊर्जा के लिए आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना चलाई जा रही है। इस योजना से मुंगेली जिले के अनेक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं और लोग बिजली खर्च से मुक्त होकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।
यह योजना आर्थिक राहत के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी मजबूत कदम साबित हो रही है।
प्रकाश की कहानी बनी मिसाल
ग्राम करही, मुंगेली के प्रकाश शर्मा ने अपने घर पर 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाकर भारी-भरकम बिजली बिल से मुक्ति पा ली है। उन्होंने बताया कि सोलर संयंत्र चालू होते ही घर की अधिकांश बिजली की जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है। पहले हर महीने बढ़ता बिजली बिल घरेलू बजट पर दबाव डाल रहा था।
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की सरल प्रक्रिया और सब्सिडी सुविधा ने उन्हें सोलर अपनाने के लिए प्रेरित किया। सिस्टम लगने के एक महीने बाद ही उनके बिजली बिल में बड़ी कमी आई है और वे स्वच्छ ऊर्जा से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं। प्रकाश ने इस योजना को आम आदमी के लिए राहत और भविष्य के लिए निवेश बताते हुए सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताया और अन्य लोगों से भी सौर ऊर्जा अपनाने की अपील की।
कितनी मिल रही है सब्सिडी
योजना के तहत रूफटॉप सोलर पर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 30 हजार से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है।
- 1 किलोवाट पर 45 हजार रुपये
- 2 किलोवाट पर 90 हजार रुपये 
- 3 किलोवाट पर 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी
सोलर को सुलभ बनाने के लिए बैंकों द्वारा कम ब्याज दर पर आसान किश्तों में ऋण की सुविधा भी दी जा रही है। अब प्रदेश सरकार भी सोलर रूफटॉप पर अतिरिक्त सब्सिडी दे रही है, जिससे आम लोगों के लिए योजना का लाभ लेना और आसान हो गया है।

Kolar News 25 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.