Advertisement
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। प्रदेशभर में अक्टूबर माह में अब तक विभिन्न जिलों और जीआरपी द्वारा CEIR पोर्टल और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से 1899 मोबाइल फोन जब्त कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए हैं।
पुलिस ने न केवल गुम मोबाइल तलाशे, बल्कि चोरी करने वाले अपराधियों और अंतरराज्यीय गिरोहों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई की है।
जिलेवार बड़ी कार्रवाई
सीहोर - 493 मोबाइल जब्त:* सीहोर पुलिस ने करीब 78 लाख रुपये कीमत के 493 गुम मोबाइल जब्त किए। 260 मोबाइल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में और 233 संबंधित थानों के माध्यम से मालिकों को सौंपे।
देवास - 400 मोबाइल, 5 राज्यों में फैला था नेटवर्क:* देवास पुलिस ने एक मामले की जांच में पांच राज्यों के 22 जिलों में फैली सैकड़ों चोरियों का खुलासा किया। अंतरराज्यीय संगठित गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 करोड़ 5 लाख रुपये कीमत के 400 मोबाइल और 6 लाख रुपये नगद जब्त किए।
छतरपुर - 256 मोबाइल लौटाए:ऑपरेशन विश्वास के तहत 256 गुम मोबाइल तलाश कर धारकों को वापस किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर छात्र, किसान, श्रमिक, व्यापारी और गृहणियों ने पुलिस का आभार जताया।
राजगढ़ - 251 मोबाइल:साइबर सेल ने सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत CEIR पोर्टल से 41 लाख 34 हजार रुपये कीमत के 251 गुम मोबाइल जब्त किए।
सतना - 245 मोबाइल:सतना पुलिस ने CEIR पोर्टल और तकनीकी विश्लेषण से 245 गुम और चोरी हुए मोबाइल जब्त किए।
जबलपुर - 152 मोबाइल: जबलपुर पुलिस ने 25 लाख रुपये कीमत के 152 गुम मोबाइल लौटाए।
इंदौर - 59 मोबाइल:तिलक नगर पुलिस ने 2, खजराना ने 7 और लसूड़िया पुलिस ने 11 लाख से अधिक कीमत के 50 मोबाइल सहित कुल 59 मोबाइल जब्त किए।
दतिया - 30 मोबाइल: कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल दुकान से 42 मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया और 10 लाख कीमत के 30 मोबाइल जब्त किए।
जीआरपी ग्वालियर - 13 मोबाइल: जीआरपी ग्वालियर बीजी ने तीन आरोपियों से 4 मोबाइल और नकदी सहित 1 लाख 13 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की, जबकि एनजी ने एक आरोपी से 9 मोबाइल जब्त किए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |