Advertisement
भोपाल। विजयादशमी का पर्व इस बार मध्यप्रदेश के हजारों गरीब परिवारों के लिए दोगुनी खुशी लेकर आ रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है 20 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में 'गृह प्रवेश दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कहना है कि हर व्यक्ति के लिए अपना पक्का मकान होना आत्मसम्मान और सुरक्षित भविष्य की नींव है, और सरकार हर गरीब को यह सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के जनकल्याणकारी नेतृत्व में सरकार ने अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 लाख से अधिक जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान सौंपे हैं। सरकार का लक्ष्य है - 'घर हुआ अपना, पूरा हुआ सपना'। इस विशेष अभियान के तहत प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में जिन हितग्राहियों के मकान बनकर तैयार हैं, वे विजयादशमी के शुभ मुहूर्त पर अपने नए आशियाने में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गृह प्रवेश करेंगे।नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों को निर्देश जारी कर कहा है कि गृह प्रवेश के लिए सभी तैयारियां पूरी की जाएं, ताकि यह दिन लाभार्थी परिवारों के जीवन का सबसे यादगार दिन बन सके।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |