Video

Advertisement


पांढुर्णा ज्वेलरी लूट और पन्ना रथ यात्रा में चोरी करने वाले 16 अंतर्राज्यीय बदमाश गिरफ्तार, 87 लाख का माल जब्त
police


छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश पुलिस ने दो बड़े मामलों का खुलासा करते हुए 16 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांढुर्णा में ज्वेलरी दुकान में हुई लूट और पन्ना में धार्मिक रथ यात्रा के दौरान हुई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो अलग-अलग गिरोहों को पकड़ा है। दोनों मामलों में करीब 87 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
पहला मामला: पांढुर्णा में ज्वेलर्स को रॉड से मारकर लूटा
पांढुर्णा के गुजर्री चौक स्थित विनय ज्वेलर्स में 9-10 अक्टूबर की रात बदमाशों ने धावा बोला था। दुकान संचालक राजेश खरबड़े पर रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए।एसपी विदिता डागर के निर्देशन में बनी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 6 आरोपियों को दबोचा। इनके पास से सोने-चांदी के जेवर, 2 लाख 20 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल दो वाहन समेत करीब 45 लाख की संपत्ति बरामद हुई है। एक आरोपी लूट का माल खरीदने में भी शामिल था।
दूसरा मामला: पन्ना में बागेश्वर धाम की रथयात्रा में चोरी
पन्ना के अमानगंज में 12 अक्टूबर को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू सनातन रथयात्रा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नैचिंग और चोरी की कई वारदातें हुई थीं।
एसपी  निवेदिता नायडू के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से 10 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। ये आरोपी राजस्थान, हरियाणा और यूपी के रहने वाले हैं। इनके पास से 11 लाख के जेवर, 29 हजार नकद, 4 मोबाइल और तीन लग्जरी कारें - ब्रेजा, स्विफ्ट और विक्टोरियस समेत 42 लाख का माल जब्त हुआ।
कैसे करते थे वारदात
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह सोशल मीडिया से धार्मिक यात्राओं, मेलों और भीड़ वाले आयोजनों की जानकारी जुटाता था। फिर ग्रुप में वहां पहुंचकर भीड़ में घुल-मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी करता था।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में अपने कीमती सामान को लेकर सतर्क रहें।

Kolar News 19 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.