Video

Advertisement


ग्वालियर हादसे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव बोले - खबर हृदयविदारक
arun yadav

भोपाल।* ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।अरुण यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत और 40 लोगों के घायल होने की खबर हृदयविदारक है।उन्होंने कहा, "ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।"गौरतलब है कि ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास श्रद्धालुओं की भीड़ पर एक बेकाबू ट्रक चढ़ गया था, जिसमें कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Kolar News 19 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.