Advertisement
मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज भोपाल स्थित आवास पर वोट चोरी के गंभीर मुद्दे पर पत्रकार साथियों को संबोधित किया। इस दौरान चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को मीडिया के सामने रखते हुए सरकार से जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश की तानाशाह सरकार आम जनता के वोट का अधिकार छीन रही है और चुनाव आयोग भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के वोट पर डाका बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!
भाजपा को चुनाव जनता नहीं, चुनाव आयोग जिता रहा है
सिंघार ने कहा कि जनता को धर्म के नाम पर गुमराह करके भाजपा वोट चोरी कर रही है। जननायक राहुल गांधी जी देश की आधी से ज्यादा जनता की आवाज़ बनकर लोकतंत्र और मताधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं, सरकार को उनकी बात सुननी ही पड़ेगी।
EVM हटाकर चुनाव करवाए भाजपा
सिंघार ने कहा कि जननायक राहुल गांधी जी देश के हर उस व्यक्ति की लड़ाई लड़ रहे हैं, जो इस सरकार से परेशान है और जिसका वोट भाजपा ने चोरी किया है। उन्होंने कहा अगर भाजपा ने वोट चोरी नहीं की है, तो EVM हटाकर चुनाव करवा लो, पता चल जाएगा!
*वोटर लिस्ट को सार्वजनिक करे चुनाव आयोग* !
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वोटर लिस्ट में नाम काटे या जोड़े जाने की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होनी चाहिए, लेकिन बार-बार यह जानकारी छिपाई जाती है। इसका मतलब है कि फिर भाजपा सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर मध्य प्रदेश में हेर-फेर करना चाहती है। चुनाव आयोग को वोटर लिस्ट से जुड़ी हर जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।
राहुल गांधी पर FIR, देश की 140 करोड़ जनता पर FIR है
नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि राहुल गांधी पर FIR, देश की 140 करोड़ जनता पर FIR है। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों के लिए जननायक राहुल गांधी जी 100 FIR भी झेलने को तैयार हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |