Advertisement
रीवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम का आयोजन कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 267 व्यक्तियों के आंखों की जांच की गई। शिविर में चश्मे का नि:शुल्क वितरण भी किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि शासन और समाज के सहयोग से सेवा संकल्प अभियान के तहत आंखों की जांच का शिविर लगाया गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को हम सब सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से अभिनंदन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की पीड़ितों की अनवरत सेवा से प्रेरणा लेकर हर व्यक्ति सेवा का संकल्प ले। जनसेवा से समाज में सद्भाव बढ़ेगा और प्रदेश भी आगे बढ़ेगा। शिविर का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। शिविर में 14 व्यक्तियों को सांकेतिक रूप से नि:शुल्क चश्मे का वितरण किया गया। शिविर में सांसद जनार्दन मिश्र, विधायक मनगवां नरेन्द्र प्रजापति, सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |