Advertisement
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा के रोमांचक फाइनल में जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक जीतने पर सुजीत को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने एशियाई खेलों के डेब्यू पर सुजीत ने भारत को इस संस्करण का कुश्ती में पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। उन्होंने इसे एक यादगार विजय बताया।
मोदी ने सुजीत को आगामी प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा;
“रोमांचक फाइनल में जीत के बाद एशियाई खेलों में पुरुषों की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने पर सुजीत को बधाई। अपने एशियाई खेलों के पदार्पण पर, उन्होंने भारत को इस संस्करण का कुश्ती में पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। यह वास्तव में एक यादगार विजय है! भविष्य के लिए उन्हें मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |