Advertisement
भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बताया कि कोर ग्रुप की बैठक में संगठन और सरकार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मैंने प्रदेश संगठन के आगामी कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याण एवं विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, पार्टी के समक्ष आने वाली चुनौतियों तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के विषय पर भी विस्तृत चर्चा हुई। कोर ग्रुप के सदस्यों ने अपने विचार एवं महत्वपूर्ण सुझाव दिए। आने वाले समय में किन विषयों को लेकर पार्टी को जनता के बीच जाना है और संगठन की गतिविधियों को किस प्रकार और अधिक प्रभावी बनाना है, इस पर भी विचार-विमर्श किया गया।
संगठन के जरिए जनसेवा के कार्यों को और व्यापक बनाना है
हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य संगठन की शक्ति के माध्यम से जनसेवा को और व्यापक बनाना है। सरकार और संगठन मिलकर जनता की सेवा के कार्यों को और आगे बढ़ाएं तथा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए क्या बेहतर किया जा सकता है, इस पर बैठक में गंभीरता से मंथन हुआ। उन्होंने कहा कि आज जिन विषयों और सुझावों पर चर्चा की गई है, उन विषयों की प्रगति की समीक्षा आगामी महीनों में होने वाली कोर ग्रुप की बैठक में की जाएगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |