Video

Advertisement


त्योहारी सीजन में लग सकता है महंगाई का झटका
mahangai


दिल्ली। नवरात्रि के बाद दिवाली में इलेक्ट्रॉनिक आइटम के दाम बढ़ सकते हैं। यह आम आदमी के लिए बड़ा झटका है। ऐसे ग्राहक जो त्योहार का इंतजार कर रहे थे खरीफ के लिए उनको निराशा हाथ लग सकती है।  जानकारी के मुताबिक तांबा, एल्युमिनियम और स्टील जैसे कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से महंगाई बढ़ सकती है।   इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां अपने उत्पादों के दाम 4 से 7 प्रतिशत तक बढ़ाने जा रहीं।  तीसरी बार कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की कीमतों में इजाफा होने जा रहा। बताया गया कि सबसे ज्यादा बढ़ोतरी एयर कंडीशनर पर हो सकता है।   रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और एलईडी टीवी के दामों में भी 2 से 4 प्रतिशत तक की वृद्धि तय मानी जा रही है।
ब्लू स्टार, डाइकिन, गोदरेज अप्लायंसेज, हायर, एलजी और सुपर प्लास्ट्रॉनिक्स जैसी प्रमुख कंपनियों ने विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में दरें बढ़ सकती है। बताया जा रहा लागत में बढ़ोतरी का मुख्य कारण कच्चे माल की कीमतों का बढ़ना है।  धातु के दामों में 25 से 35 प्रतिशत का उछाल सीधे विनिर्माण लागत को प्रभावित करेगा। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और लॉजिस्टिक्स खर्च से भी कंपनियों की लागत में बढ़ोतरी हुई है। इसका असर मार्केट में दिखाई देगा।

Kolar News 29 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.