Advertisement
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के निरंतर जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ को वडनगर से वाराणसी एवं वाराणसी से वडनगर के विभिन्न मार्गों से मध्यप्रदेश पहुंची। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा यात्रियों के साथ विभिन्न सेवा कार्यों में सहभागिता की। इन सेवा कार्यों के माध्यम से प्रधानमंत्री की सेवा, समर्पण एवं जनसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाया गया। यात्रा के विभिन्न मार्गों पर किए जा रहे सेवा कार्यों से सहभागिता और जनसरोकार का संदेश गांव-गांव तक पहुंच रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता से यह अभियान निरंतर व्यापक रूप ले रहा है। ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ युवाओं को जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत कर रही है। यात्रा अपने निर्धारित मार्गों पर आगे बढ़ते हुए सेवा और जनसरोकार के संकल्प को जन-जन तक पहुंचा रही है।
*यात्रा मार्ग में हुए अनेक सेवा कार्य*
वडनगर से वाराणसी की तरफ आ रही मार्ग क्रमांक 1 की यात्रा को छिंदवाड़ा जिले में पहुंचने पर सेवा यात्रियों द्वारा पुलिस थाना परासिया के सामने नुक्कड़ नाटक, महाकालेश्वर मोक्षधाम में स्वच्छता कार्य एवं पौधारोपण किया गया। तत्पश्चात पोआमा स्थित आधार फाउंडेशन में दिव्यांगजनों का सम्मान भी किया।
*यात्रा मार्ग में सेवा कार्यों से जन-जन जोडा*
मार्ग क्रमांक 15 की यात्रा रायसेन के मंडीदीप से निकली यात्रा भोपाल के हुजूर विधानसभा के समरधा पहुंची, जहां विधायक रामेश्वर शर्मा ने सेवा यात्रियों के चरण धोकर उनका सम्मान किया। रामेश्वर शर्मा सेवा यात्रियों के साथ बैरसिया पहुंचे। यह यात्रा बैरसिया पहुंचने पर पार्टी के जिला अध्यक्ष तीरथ सिंह मीणा एवं विधायक विष्णु खत्री ने स्वागत किया। 19 विदिशा जिले के शमशाबाद विधानसभा के खामखेड़ा कस्वा में आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में उपस्थित अतिथियों का पुष्पवर्षा कर, शॉल, श्रीफल भेंटकर फूल मालाओं से स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे गुजरात से राज्यसभा सांसद डॉ. मुकेश राठवा का उपस्थित नागरिक बंधुओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |