Advertisement
दिल्ली। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी अब दिल्ली में भी अपना संगठन खड़ा करने जा रही है। आगामी चुनावों पर पार्टी की नजर है। रविवार को पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर दिल्ली में जन सुराज समर्थकों के साथ बैठक करने वाले हैं। रविवार को होने वाली बैठक में दिल्ली के लिए पार्टी की स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान हो सकता है। कमेटी दिल्ली में जन सुराज के संगठन और टीम को तैयार करने की दिशा में काम करेगी। पार्टी की ओर से दिल्ली में फिलहाल औपचारिक संगठन नहीं होने की बात भी सामने आई है। स्टीयरिंग कमेटी दिल्ली में जन सुराज के संगठन और टीम को तैयार करने का काम करेगी। इसके जरिए पार्टी राजधानी में स्थानीय स्तर पर संगठन विस्तार की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी। आपको बता दें जन सुराज पार्टी की स्थापना प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर 2024 को की थी। पार्टी ने नवंबर 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के साथ चुनावी राजनीति में कदम रखा था। उस चुनाव में पार्टी ने 243 में से 238 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन किसी सीट पर जीत हासिल नहीं कर सकी।
लेकिन 3 अगस्त 2026 को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने बड़ी जीत दर्ज की।बांकीपुर सीट बीजेपी नेता नितिन नबीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई थी, जिसके चलते उपचुनाव कराया गया। उन्होंने बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 वोटों के अंतर से हराया। इस जीत के साथ जन सुराज ने अपना पहला चुनावी खाता खोला। प्रशांत किशोर ने पहली बार कोई चुनाव लड़ते हुए यह जीत हासिल की और बाद में बांकीपुर विधायक के तौर पर शपथ ली।वहीं रविवार की बैठक में बिहार से जुड़े कई पूर्वांचली समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। सूत्र के मुताबिक दिल्ली के लोग बीजेपी और आम आदमी पार्टी से थक चुके हैं। लोगों ने बिहार और बांकीपुर में प्रशांत किशोर के काम से प्रभावित हैं। माना जा रहा जन सुराज पार्टी दिल्ली में अपना कार्यालय खोलने के लिए भी जगह तलाश रही है। जल्द ही दिल्ली में जन सुराज पार्टी नजर आएगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |