Video

Advertisement


दिल्ली में 17 लाख झुग्गीवासियों को मिलेगा मकान
Delhi

दिल्ली। दिल्ली को अब झुग्गीमुक्त किया जाएगा। इसके लिए योजना बनाने की दिशा में काम शुरू हो चुका है। डीडीए के उपाध्यक्ष एन. सरवन कुमार ने कहा कि दिल्ली में बड़े पैमाने पर पुनर्वास कार्यक्रम को पूरा करने में निजी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। निवेशकों और हितधारकों से मिले सुझावों और फीडबैक से प्रस्तावित ढांचे को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। जहां झुग्गी, वहीं मकान’ योजना को आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही।  दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और अन्य संबंधित विभाग झुग्गी बस्तियों के यथास्थान पुनर्वास की योजना पर काम कर रहे हैं। दिल्ली मास्टर प्लान 2027 के तहत करीब 17 लाख झुग्गीवासियों के पुनर्वास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।डीडीए अधिकारियों के अनुसार, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देश के अनुरूप झुग्गी पुनर्वास कार्यक्रम को गति देने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई। इसमें निजी क्षेत्र की भागीदारी और परियोजनाओं को जमीन पर उतारने के व्यावहारिक पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। योजना को  लागू करने के लिए डीडीए ने निजी डेवलपर्स और विभिन्न हितधारकों के प्रतिनिधियों के साथ निवेशक बैठक की।  जिसमें परियोजनाओं की संरचना, कार्यान्वयन तंत्र, संभावित जोखिम और वित्तपोषण पर चर्चा हुई।

 प्रमुख उद्देश्य पात्र झुग्गीवासियों को उनके मौजूदा निवास स्थल के आसपास ही पक्का और बेहतर आवास देना है।  आसपास के क्षेत्रों का समग्र विकास कर रोजगार, सार्वजनिक सुविधाओं और बेहतर शहरी बुनियादी ढांचे तक पहुंच बनाना है। 

 

Kolar News 26 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.