Advertisement
दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 24वीं किस्त जारी करने की प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी की जा रहीं। किसानों को दीपावली और दशहरा के अवसर पर केंद्र सरकार बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। पात्र लाभार्थियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है और अब केवल केंद्रीय स्तर से औपचारिक मंजूरी का इंतजार है।उपनिदेशक कृषि पवन कुमार विश्वकर्मा के अनुसार, योजना की सभी आंतरिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। त्योहारों के आसपास यह वित्तीय सहायता मिलने से किसानों के लिए पर्व की खुशियां दोगुनी हो जाएंगी।पूर्व की किस्तों की तरह इस बार भी संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी विशेष कार्यक्रम के माध्यम से 24वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर अभी तक हस्तांतरण की सटीक तारीख घोषित नहीं की गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |