Video

Advertisement


एमपी के कई जिलों में हुआ जन और सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत
sewa sankalp


भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के निरंतर जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से युवा मोर्चा द्वारा ‘वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर तक आयोजित ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ बुधवार को मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में पहंची। सेवा यात्रियों ने पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर विभिन्न सेवा कार्य करते हुए जनसेवा का संदेश दिया। ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ के विभिन्न मार्गों पर सेवा यात्रियों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों से सेवा, सहभागिता और जनसरोकार का संदेश गांव-गांव तक पहुंच रहा है। यात्रा अपने निर्धारित मार्गों से आगे बढ़ते हुए जनसेवा के संकल्प को मजबूत कर रही है।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का समग्र विकास हो रहा है -  विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संकुल संयोजक विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा के सेवा यात्रियों के साथ खजुराहो स्थित ननोरा तालाब में स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का हर कोना विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं ने करोड़ों देशवासियों के जीवन से जल संकट को हमेशा के लिए दूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हर निर्णय समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को समर्पित है। आज डबल इंजन सरकार की नीतियों के कारण गांव, गरीब, युवा और महिलाएं सशक्त हो रही हैं। यह सेवा संकल्प यात्रा जनता के अटूट विश्वास और प्रधानमंत्री जी के सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र का जीवंत प्रमाण है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश में विकास और जन-कल्याण को मिल रही नई गति- राकेश सिंह
मध्यप्रदेश शासन के मंत्री राकेश सिंह ने जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में राज्य का हर क्षेत्र विकास के पथ पर अग्रसर है। यह यात्रा केवल योजनाओं का प्रचार नहीं, बल्कि जनता के प्रति हमारी अटूट सेवा और समर्पण का जीवंत प्रमाण है। डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। जल संरक्षण और जन-कल्याण आज हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यात्रा के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
छतरपुर, जबलपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर पहुंची यात्रा*
वाराणसी से वडनगर की ओर आ रही मार्ग क्रमांक-11 की यात्रा छतरपुर जिले के अमरोनिया और बिजावर पहुंची। सेवा यात्रियों ने विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से जनसेवा का संदेश दिया। यात्रा का रात्रि विश्राम महाराजगंज में हुआ। मार्ग क्रमांक-12 की यात्रा छतरपुर जिले के बिलहरी और करारागंज पहुंची। यहां यात्रियों ने विभिन्न सेवा कार्य किए और स्थानीय लोगों से संवाद किया। मार्ग क्रमांक-16 की यात्रा छतरपुर जिले के पेच एवं बरकोहा पहुंची। यहां यात्रियों ने विभिन्न सेवा कार्यों में सहभागिता की। यात्रा का रात्रि विश्राम ईशानगर हुआ। मार्ग क्रमांक-17 की यात्रा जबलपुर जिले के कुंडम और पड़रिया पहुंची। यात्रियों ने विभिन्न सेवा कार्य करते हुए जनसेवा का संदेश दिया। यात्रा का रात्रि विश्राम जबलपुर में हुआ। मार्ग क्रमांक-18 की यात्रा पन्ना जिले के अमानगंज और पुरैना पहुंची। यात्रा का रात्रि विश्राम हिनौता कलां में हुआ। मार्ग क्रमांक 19 की यात्रा पन्ना जिले के हिनौती और दमोह जिले के बरधा पहुंची। यात्रा का रात्रि विश्राम फतेहपुर में हुआ। मार्ग क्रमांक-20 की यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए भिंड जिले लहार पहुंची जहा रात्री विश्राम हुआ। सभी स्थानों पर सेवा यात्रियों के साथ पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने विभिन्न सेवा कार्य में भाग लिया। 

Kolar News 23 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.